एयरटेल विदेशी अनुषंगियों की शेयरधारिता का पुनर्गठन करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2017

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने आज कहा कि वह विदेशों में अपनी अनुषंगी कंपनियों की शेयरधारिता के ढांचे में बदलाव कर रही है। कंपनी का कहना है कि उनकी शेयर भागीदारी के स्वरूप को सरल बनाने और उनके बीच सामंजस्य बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। भारती एयरटेल ने आज शेयर बजारों को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने इस बाबत प्रस्ताव स्वीकार कर लिए है। इसके अनुसार उसकी संपूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी भारती एयरटेल इंटरनेशनल (मारीशस) लि. (बीएआईएम), भारती एयरटेल इंटरनेशनल (नीदरलैंड्स) बी.वी (बीएआईएन), नीदरलैंड्स और भारती इंटरनेशनल (सिंगापुर), पीटीई लि. (बीआईएसपीएल) के पूरे शेयर नेटवर्क आई2आई लिमिटेड (एनआई2आई), मारीशस के पास होंगे।

एनआई2आई, मारीशस भारती एयरटेल की अनुषंगी है और इसके पूरे शेयर भारती के पास ही हैं।सूचना में यह भी कहा गया है कि समूह की अफ्रीका में कारोबार कर रही कंपनियों में उसकी हिस्सेदारी बीएआईएन के पास बनी रहेगी। अमेरिका, हांगकांग और यू के (ब्रिटेन) में भारती एयरटल की अनुषंगी कंपनियों के शेयर पूरी तरह भारती एयरटेल इंटरनेशनल (सिंगापुर), पीटीई लि. (बीआईएसपीएल) के पास होंगे।कंपनी ने कहा है कि इन कंपनियों का स्वामित्व इस समय अंतत: जिसके पास है उस पर इस पुनर्गठन का कोई असर नहीं पड़ेगा। भारती एयरटेल का शेयर आज बाजार में 348.50 रुपए के आसपास चल रहा था।

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया