Video | जब ननद की बेटी को इग्नोर करके चली गयी थी Aishwarya Rai Bachchan और आराध्या, पत्नी की हरकत देखते रहे Abhishek Bachchan

By रेनू तिवारी | Jul 24, 2024

बच्चन परिवार देश के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय परिवारों में से एक है। लेकिन हाल ही में, परिवार और बच्चन बहू के बीच के समीकरण को लेकर काफ़ी चर्चा हो रही है। बच्चन परिवार का एक ही बेटा है और लगता है वह भी अपनी निजी जिंदगी में काफी परेशान हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच शायद सब कुछ ठीक नहीं हैं। अनंत और राधिका की शादी में भी ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी बेटी के साथ बच्चन परिवार से अलग देखा गया था। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक ने एक पोस्ट लाइक की थी जिसपर लिखा था- 'जब प्यार आसान नहीं रह जाता'। ऐसे में मुंबई गलियारों में यह खबरें उड़ रही हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या चल रहा है। क्या दोनों तलाक लेने वाले हैं!! आखिर लंबे समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की तलाक की अफवाहें मीडिया में क्यों आती रहती हैं। आखिर क्या वजह है। अगर बच्चन परिवार में सब कुछ ठीक है तो अभिषेक बच्चन अंबानी की शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन से अलग परिवार के साथ क्यों दिखाई दिए? आखिरकार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच कड़वाहट की वजह क्या है। कुछ अफवाहों में कहा जाता है कि श्वेता बच्चन इस कड़वाहट के पीछे का कारण है तो कोई कहता है कि ऐश्वर्या की सास जया बच्चन इसके पीछे का कारण है। आखिर सच्चाई क्या है यह तो केवल बच्चन परिवार ही जानता है। लेकिन आज हम आपको दिखाएंगे एक ऐसा वीडियो जिसस आप सभी को यह अंदाजा हो जाएगा कि परिवार में कुछ तो गड़बड़ चल रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Masaan Completes 9 Years | विक्की कौशल की कान्स पुरस्कार विजेता फिल्म के बारे में 5 बातें जो आप नहीं जानते थे

वीडियो पर एक टिप्पणी में लिखा था, "माँ बेटी आगे बढ़ गईं और बेचारी भतीजी को पीछे छोड़ गईं!"

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अलगाव की सभी अफवाहों पर चुप्पी साधे रखी है। उन्होंने न तो अफवाहों की पुष्टि की है और न ही खंडन किया है। अंबानी विवाह में उनकी अलग-अलग एंट्री ने ध्यान खींचा, लेकिन उनके प्रशंसकों ने थोड़ी राहत की सांस ली जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को एक साथ बैठे हुए दिखाने वाली एक अंदरूनी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। आराध्या बच्चन भी अपने माता-पिता के बगल में बैठी थीं। जब कुछ महीने पहले तलाक की अफवाहें चरम पर थीं, तो ऐश्वर्या और अभिषेक ने बेटी आराध्या के वार्षिक समारोह में एक साथ दिखाई देकर इस सब पर विराम लगा दिया। ऐश्वर्या और अभिषेक ने कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद 2007 में शादी कर ली। वे पिछले कुछ सालों से एक मजबूत जोड़ी साबित हुए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by 🦋✨Aishwarya(ऐश्वर्या)✨🦋 (@diehardfanofaishwaryarai_arb)

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 | मिकेल मेरिनो फिर चमके, स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी

रॉबर्ट वाद्रा भूमि सौदा मामला: ईडी ने कोर्ट को सौंपी सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: टोल प्लाजा पर पीड़ित परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद