Abhishek Bachchan की कबड्डी टीम का समर्थन करने पहुंचीं Aishwarya Rai Bachchan, अमिताभ और आराध्या भी रहे मौजूद

By एकता | Jan 07, 2024

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कुछ महीनों से चर्चा का मुद्दा बने हुए हैं। दरअसल, लंबे समय से रह-रहकर सोशल मीडिया पर जोड़े के अलग होने की खबरें वायरल हो रही थी, जिनपर अब विराम लग गया है। बीते दिन अभिषेक के साथ प्रो कबड्डी लीग के एक मैच में शामिल होकर ऐश्वर्या ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में मनमुटाव की सभी खबरों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। ऐश्वर्या के साथ आराध्या और अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे। तीनों को अभिषेक की कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स का समर्थन करते देखा गया।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों बार-बार उड़ती है Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai के तलाक की खबरें? क्या जया बच्चन हैं दोनों के बीच फसाद की जड़!

स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '@SrBachchan, @juniorbachchan और #AishwaryaRaiBachchan सभी #जयपुरपिंकपैंथर्स को मुंबई लेग का पहला गेम जीतते हुए देखने के लिए उपस्थित थे!' 2022 में भी, ऐश्वर्या को अपनी बेटी आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन की टीम का समर्थन करते देखा गया था। जानकारी के लिए बता दें, अभिषेक की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने 2022 का प्रो कबड्डी लीग का टाइटल अपने नाम किया था।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार