ऐश्वर्या राय ने शेयर की परिवार के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर, लोगों ने किए ऐसे कमेंट

By रेनू तिवारी | Nov 20, 2019

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का जोड़ी बी-टाउन में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले जोड़ी में से एक हैं, ये जोड़ी किसी भी जगह साथ नजर आती है तो सुर्खियां तो बनती है। विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पति और बेटी आराध्या के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

ऐश्वर्या ने हाल ही में एक बहुत ही मनमोहक पारिवारिक तस्वीर साझा की, जिसमें युगल और उनकी बेटी आराध्या बच्चन हैं। ऐश्वर्या राय ने इस तस्वीर में लाल रंग का कढ़ाई वाला गाउन टाइप का लंहगा पहना हुआ है ये लाल रंग ऐश्वर्या पर काफी अच्छा लग रहा है। तस्वीर में अभिषेक बच्चन भी नवाबी लुक में नजर आ रहे है। अभिषेक काले रंग की गोल्डन धागे से कढ़ाई हुई शेरवानी पहनी हुई   जिसमें वह डैशिंग लग रहे है। दोनो कपल के साथ उनकी प्यारी सी बेटी भी नजर आ रही है। आराध्या एक सुंदर क्रीम कलर की फ्रॉक में क्यूट लग रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं आप भी देखें कमेंट- 

हाल ही में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या का जन्मदिन था। जिसमें बॉलीवुड के की स्टारकिड्स शामिल हुए थे।  इसमें शाहरुख खान का छोटा बेटा अबराम और करण जौहर के दोनों जुड़वा बच्चों रूही और यश भी आये थे।

प्रमुख खबरें

नाम में राम होने से कुछ भी करने की छूट नहीं मिल जाती..., MGNREGA विवाद पर बोले RJD सांसद मनोज झा

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Movie Review | कपिल शर्मा की फिल्म एक बार देखने लायक है, कॉमेडी-प्यार का कॉकटेल है फिल्म

Ashes: एलेक्स कैरी के तूफानी शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, इंग्लैंड के खिलाफ 326/8 का स्कोर

Glowing Skin Tips: हर मौसम में दमकती त्वचा का राज़, घर पर करें ये 5 असरदार नुस्खे, निखर उठेगा चेहरा