मिस वर्ल्ड बनने के बाद बच्चे को दुलार कर रही थीं ऐश्वर्या, सामने आया वीडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ऐश्वर्या राय किसी ना किसी वजह चर्चा बटोरती हैं। अब सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक बच्चे को दुलार करती हुई नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह का सरकार पर हमला, बोले- अपनी छवि साफ करने के लिए देश भक्ति फिल्में बनवा रही है केंद्र सरकार

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद ऐश्वर्या लोगों से मिल रही थी। इसी दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की। एक बच्चा वीडियो में रोता हुआ नजर आ रहा है। जिसे ऐश्वर्या प्यार कर रही हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: सोनम कपूर ने दिखाई अपने लंदन वाले घर की इनसाइड झलक, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। वहीं अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं और इस समय वह Ponniyin सेल्वम में काम कर रही हैं।

 

इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस के एक बार फिर मां बनने की खबरों ने खूब तूल पकड़ा था। हालांकि इस पर एक्ट्रेस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन