कयासों पर लगा विराम, लालू परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगी ऐश्वर्या

By अंकित सिंह | Oct 12, 2020

बिहार में पहले चरण के मतदान से पहले चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। पहले चरण के लिए नामांकन खत्म हो गया है जबकि दूसरे चरण के लिए लगभग सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। धीरे-धीरे अब चुनावी समीकरण भी साफ होती दिखाई दे रही हैं। पिछले लगभग एक-दो सालों से जिस बात के कयास लगाए जा रहे थे उस पर भी विराम लग गया है। अब यह साफ हो गया है कि लालू परिवार के किसी भी सदस्य के खिलाफ बहू ऐश्वर्या राय चुनाव नहीं लड़ेंगी। ऐश्वर्या राय के पिता चंद्रिका राय अपनी परंपरागत सीट परसा से जदयू के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव: सवर्णों पर पकड़ बनाए रखने के साथ ओबीसी, दलितों को लुभाने की कोशिश में भाजपा

वहीं, तेजस्वी यादव राघोपुर से ही चुनावी मैदान में है। यहां भी इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि ऐसा ना हो कि इनके खिलाफ ऐश्वर्या राय चुनावी मैदान में उतर जाए। हालांकि तेजस्वी यादव ने ऐश्वर्या की बहन और चंद्रिका राय की भतीजी करिश्मा को आरजेडी की सदस्यता दिला दी थी। इसके बाद यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि कहीं आरजेडी चंद्रिका राय के खिलाफ करिश्मा को चुनावी मैदान में उतार दे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आरजेडी ने परसा से छोटे लाल राय को टिकट दिया है। परसा में चंद्रिका राय और छोटेलाल राय के बीच इससे पहले भी कई मुकाबले हुए हैं। इसके बाद अब यह कहा जा सकता है कि लालू यादव ने अभी भी अपने संमधि चंद्रिका राय से दोस्ती की गुंजाइश रखी हुई है। हालांकि तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है और चुनावी मैदान में इसकी गूंज जरूर सुनाई देंगी।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!