विवादों में फंसी अजय देवगन की फिल्म तानाजी, दिल्ली HC से की शिकायत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय में फिल्म  तानाजी-द अनसंग वॉरियर  के खिलाफ याचिका दायर कर फिल्म के निर्देशकों को तानाजी के वास्तविक वंश को दिखाने का निर्देश देने की अपील की गई है। याचिका में अनुरोध किया गया है कि अगर फिल्म में तानाजी मालुसरे का वास्तविक वंश नहीं दर्शाया गया है तो अदालत केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को फिल्म को प्रमाण पत्र नहीं देने का निर्देश दे।

अखिल भारतीय कोली राजपूत संघ की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है फिल्म के निर्माता गलत तरीके से तानाजी को मराठा समुदाय से संबंधित दिखा रहे हैं जबकिवास्तव में वह एक क्षत्रिय महादेव कोली थे। याचिका में दावा किया गया है कि दस जनवरी को पर्दे पर आ रही फिल्म में राजनीतिक और वाणिज्यिक लाभ हासिल करने के लिये तानाजी के वंश को  जानबूझकर छिपाया  गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर