Box Office Milestone: Ajay Devgn की Drishyam: The Conclusion ने गाड़े झंडे, वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के क्लब में शामिल!

By रेनू तिवारी | Oct 10, 2026

अजय देवगन की अपराध आधारित रोमांचक श्रृंखला की अंतिम कड़ी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने सिनेमाघरों में अपनी शानदार रफ्तार बरकरार रखते हुए एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। यह फिल्म वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस श्रृंखला की तीसरी और अंतिम कड़ी दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे काफी हद तक सकारात्मक समीक्षाएं मिली हैं। 

समीक्षकों ने इसके कलाकारों के अभिनय, रोमांच और कहानी में आने वाले अप्रत्याशित मोड़ों की विशेष रूप से सराहना की है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका में नजर आए हैं, जो एक बार फिर कानून के साथ आंख-मिचौली के खेल में उलझ जाता है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले सप्ताहांत में शानदार शुरुआत की और महज चार दिनों में 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। निर्माताओं ने एक बयान में कहा, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने आधिकारिक तौर पर विश्व बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और कुल 409.43 करोड़ रुपये की कमाई की है! आठवें दिन (शुक्रवार) 24.86 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, फिल्म की शानदार रफ्तार जारी है। 

इसे भी पढ़ें: Box Office Report | बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की Drishyam 3 का जलवा कायम, Hanuman Ansh की कमाई में उछाल, जानें अन्य फिल्मों का हाल

फिल्म ने 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी इस अंतिम कड़ी में अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आए हैं। वहीं, जयदीप अहलावत फिल्म में नए किरदार राजवीर सिंह तोमर के रूप में नजर आए हैं। वह अपराध शाखा के उस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो मामले की जांच कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Egypt के Giza में भीषण रेल हादसा, दो ट्रेनों की भिड़ंत में 7 की मौत और 100 घायल

Hassan में रिश्वतखोरी के आरोप: HD Kumaraswamy ने उठाए सवाल, DC ने दिए जांच के आदेश

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें