अजय कुमार लल्लू ने कहा- सच की आवाज़ दबाना चाहती है भाजपा सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्य‍क्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत प्रदेश सरकार पर सच की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे कांग्रेस के आंदोलन को रोकने का आरोप लगाया। लल्लू ने से बातचीत में दावा किया, कल ललितपुर में गिरफ्तारी के बाद मेरी रिहाई हुई, लेकिन पुलिस मुझे मध्य प्रदेश के छतरपुर लेकर चली गई और जब मेरे लखनऊ न पहुंचने की बात ट्विटर पर ट्रेंड होने लगी तो आनन-फानन में मुझे लखनऊ ले आई। रात को मैं दो बजे अपने आवास पर पहुंचा। उन्होंने कहा, मुझे आज झांसी जाना था, लेकिन मेरे घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है और यह अलोकतांत्रिक सरकार दमन पर उतर गई है। हमारी आवाज दबाना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया, मैं ललितपुर से गायों की अस्थियां लेकर आया हूं और मैं अस्थि कलश चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में विसर्जित करके रहूंगा। लल्लू ने दावा किया, डालीबाग स्थित उनके घर के बाहर तीन ट्रक पीएसी लगाई गई है। 

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत