अमित शाह के साथ मंच पर मौजूद रहे अजय मिश्रा टेनी, अखिलेश का तंज- बगल में छोरा जगत ढिंढोरा

By अंकित सिंह | Oct 30, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच तीखी बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। इन सबके बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए उत्तर प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और पार्टी के कई बैठकों को भी संबोधित किया। इन सब के बीच विपक्षी पार्टियों का दावा है कि अमित शाह के साथ मंच पर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के ने भी मौजूद रहे। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश में विपक्ष भाजपा पर निशाना साध रही है। अखिलेश यादव ने अमित शाह के साथ अजय मिश्रा टेनी के एक फोटो को ट्वीट करते हुए भाजपा पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि- झूठी दूरबीन लेकर ढूंढने का ढोंग पूरा था जबकि बगल में छोरा जगत में ढिंढोरा था। इससे पहले कांग्रेस ने भी भाजपा पर इसी को लेकर एक जबरदस्त ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने लिखा था कि टेनी के साथ अमित शाह, कैसे होगा किसानों के साथ न्याय। 

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव

NMDC चालू वित्त वर्ष में बढ़ाएगा Iron Ore उत्पादन, 6 करोड़ टन का तय किया लक्ष्य

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया