Ajinkya Rahane ने अचानक छोड़ी मुंबई की कप्तानी, लंबे पोस्ट में खोल दिए कई राज

By Kusum | Aug 21, 2025

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आधिकारिक तौर पर ये घोषणा कर दी है कि वह अब मुंबई क्रिकेट टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। दरअसल, उन्होंने एक्स पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए ये जानकारी दी। 

मुंबई टीम की कप्तानी करना और उसके साथ चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात रही है। नए घरेलू सीज़न से पहले मुझे लगता है कि अब किसी नए युवा को तैयार करने का सही समय है, इसलिए मैंने कप्तानी की भूमिका में आगे नहीं रहने का फैसला किया है। 

इसके साथ ही रहाणे ने लिखा, मैं पूरी तरह से तैयार हूं बतौर प्लेयर अपना बेस्ट देने के लिए और मैं मुंबई के साथ अपनी जर्नी को जारी रखूंगा और टीम को और ज्यादा ट्रॉफी जिताने में मदद करूंगा। 

बता दें कि, रहाण की लीडरशिप में मुंबई में घरेलू क्रिकेट में खूब उपलब्धियां हासिल की, जिसमें सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतना शामिल है। उस टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बने थे। उन्होंने टीम को रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचाया, लेकिन विदर्भ की टीम से उन्हें 90 रन से हार का सामना करना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार