BRICS Meeting में भाग लेने रूस जाएंगे Ajit Doval, यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा होने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2024

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मॉस्को और कीव यात्राओं के बाद यूक्रेन संघर्ष का समाधान खोजने में भारत की संभावित भूमिका की मांग की पृष्ठभूमि में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस सप्ताह रूस की यात्रा पर जा रहे हैं। डोभाल मुख्य रूप से ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) समूह के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस जा रहे हैं। यह बैठक रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग समाप्त करने के लिए दोनों देशों के बीच शांति वार्ता को लेकर नये सिरे से जारी प्रयासों के बीच हो रही है।

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections 2024 । कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची में कुछ दागी चेहरे हैं, भाजपा नेता अनिल विज का आरोप

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शनिवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ अपनी वार्ता के बाद कहा कि भारत और चीन इस संघर्ष का समाधान खोजने में भूमिका निभा सकते हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी बृहस्पतिवार को रूसी शहर व्लादिवोस्तोक में पूर्वी आर्थिक मंच में एक पैनल चर्चा में कहा था कि भारत, ब्राजील और चीन मध्यस्थों के रूप में रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। उनकी यह टिप्पणी उस वक्त आई जब उनसे पूछा गया कि वे कौन से देश हैं जो रूस औ यूक्रेन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Congress ने भी जारी की हरियाणा चुनाव की लिस्ट, शाहबाद सीट से Ramkaran Kala को फिर बनाया प्रत्याशी

23 अगस्त को मोदी की यूक्रेन की लगभग नौ घंटे की यात्रा, 1991 में यूक्रेन की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। प्रधानमंत्री की यूक्रेन की यह यात्राा मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मोदी की शिखर वार्ता के छह सप्ताह बाद हुई। भारत यह कहता रहा है कि यूक्रेन संघर्ष को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Reliance Jio का बड़ा दांव, ₹300 में Jio Prime की वापसी और सितंबर 2027 तक Price Guarantee का वादा

LPG Import पर निर्भरता घटाने की बड़ी तैयारी, 21 कंपनियों के लिए Emergency Production का नया कोटा तय

PV Sindhu ने BWF World Championships में किया धमाकेदार आगाज, पहले राउंड में दर्ज की शानदार जीत

BSE Share Price: Jefferies ने रेटिंग घटाकर किया Underperform, शेयर में 5% की गिरावट, 2940 तक का लक्ष्य