बारामती के मतदाताओं अजित पवार की अपील, आपने लोकसभा चुनाव में 'साहब' को खुश किया, इस बार मुझे वोट दें

By अंकित सिंह | Nov 04, 2024

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बारामती के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन की अपील की। उन्होंने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने चाचा शरद पवार के प्रति उनके समर्थन की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि आपने लोकसभा चुनाव में साहेब को खुश किया, अब विधानसभा चुनाव में (मेरे लिए) वोट डालकर मुझे खुश करें। साहेब अपने तरीके से काम करेंगे, मैं अपने तालुका के विकास के लिए अपनी शैली में काम करूंगा।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Government Schemes: राज्य सरकार की इस योजना पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक, लाभार्थियों को नहीं मिलेगी बोनस राशि

सावल गांव में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा कि अगर सुप्रिया लोकसभा चुनाव हार जातीं तो साहेब (शरद पवार) को इस उम्र में कैसा महसूस होता- यही सोचकर आपने उन्हें वोट दिया, लेकिन अब विधानसभा चुनाव में मुझे वोट दीजिए। उन्होंने कहा कि आपने लोकसभा चुनाव में साहेब को खुश किया, अब विधानसभा चुनाव में अपना वोट (मेरे लिए) डालकर मुझे खुश करें। साहेब अपने तरीके से काम करेंगे, मैं अपने तरीके से हमारे तालुका को विकसित करने के लिए काम करूंगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर