Maharashtra: बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर अजित पवार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं NCP में हूं और यहीं रहूंगा

By अंकित सिंह | Apr 18, 2023

भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एनसीपी नेता और शरद पवार के भतिजे अजित पवार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं एनसीपी में हूं और एनसीपी में ही रहूंगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जो भी फैसला करे, मैं उसके साथ हूं। एनसीपी नेता ने यह भी कहा कि मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यह सब फैलाया जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मेरे बारे में फैलाई गई अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi में हैं TMC नेता मुकुल रॉय! बेटे ने दर्ज कराई उनके लापता होने की शिकायत

राकांपा के राज्य अध्यक्ष जयंत पाटिल ने सोमवार को विपक्ष के नेता अजित पवार के भाजपा में शामिल होने की संभावना से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि पाटिल ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि अजीत पवार भाजपा में शामिल होंगे, ऐसी खबरों में बिल्कुल भी दम नहीं है। जयंत पाटिल ने आगे कहा कि नागपुर में एमवीए की रैली के दौरान, मैं और अजित पवार एक साथ थे। मेरी राय में, अभी शिंदे-फडणवीस सरकार के पास पर्याप्त बहुमत है, उन्हें सरकार की स्थिरता के लिए अधिक विधायकों की आवश्यकता नहीं है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप