क्या बन गई बात? अमित शाह से मुलाकात के बाद खुश दिखे अजित पवार, 14 को होगा कैबिनेट विस्तार

By अंकित सिंह | Dec 12, 2024

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्री से राज्य में गन्ने की कीमतों के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने का भी अनुरोध किया। हालांकि, माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा जरूर हुई होगी। दावा है कि कई मंत्रालयों को लेकर महायुति में शामिल दलों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। लेकिन पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए 14 दिसंबर की तारीख की पुष्टि की। 

इसे भी पढ़ें: Devendra Fadnavis meet Narendra Modi: 20: 10: 10: का फॉर्म्युला, दिल्ली में बैठकों का दौर, पीएम मोदी से मिले फडणवीस

फडणवीस ने कहा ने कहा कि हमारी पार्टी में, निर्णय संसदीय बोर्ड और हमारे वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा लिए जाते हैं। जहां तक ​​बीजेपी कोटे से मंत्री बनाने की बात है तो इस पर हम फैसला करेंगे। इसी तरह एनसीपी और शिवसेना भी अपने स्तर पर अपने मंत्रियों के नाम तय करेंगी। कैबिनेट विस्तार का फॉर्मूला पहले से तय है। आपको इसके बारे में जल्द ही पता चल जाएगा। इस बीच, देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कहा कि पीएम हमेशा करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

भारत के Foreign Policy पर राहुल गांधी का हग वाला तंज, Prabhasakshi ने MEA से पूछा सवाल, मिला ये जवाब

DU Syllabus Change: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PG History से हटाया Delhi Sultanate का पेपर, 22 कोर्स बाहर

Indian Railways का बड़ा फैसला: 7 नई Amrit Bharat Express ट्रेनों को मिली मंजूरी, देखें पूरी Route List

समुद्र में चीन का बढ़ता घमंड टूटेगा, US Submarines के लिए आसान शिकार बने Flat-tops