अजित पवार ने की विपक्ष के नेता पद से इस्तीफे की पेशकश, कहा- संगठन में काम करना चाहता हूं

By अभिनय आकाश | Jun 21, 2023

राकांपा नेता अजित पवार ने बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफे की पेशकश की और कहा कि वह पार्टी संगठन में काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी में कई सालों तक काम किया है। मैंने कई पदों पर काम किया है। नेता प्रतिपक्ष का पद वह नहीं है जिसकी मैंने मांग की थी। पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले पार्टी विधायकों के आग्रह पर मैंने यह पद चुना...लेकिन अब मैं विपक्ष के नेता का पद छोड़ना चाहता हूं। वे मुंबई के शनमुखानंद हॉल में राकांपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: फडणवीस को क्यों आई औरंगजेब की याद, शरद पवार ने भतीजे अजित को कैसे लगाया किनारे

एक महीने बाद, शरद पवार ने राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षों के रूप में घोषित किया। अजीत की अप्रत्याशित पेशकश के बाद उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनावों में राकांपा के कई विधायकों की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बिना देरी किए फैसले लिए।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह