Ajit Pawar Plane Crash | पायलट को बलि का बकरा बनाने की तैयारी? रोहित पवार ने वीएसआर वेंचर्स के मालिक पर दागे तीखे सवाल!

By रेनू तिवारी | Mar 10, 2026

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की जान लेने वाली दुखद लीयरजेट विमान दुर्घटना (28 जनवरी) की जांच अब एक नए विवाद के केंद्र में है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने इस मामले में विमानन कंपनी VSR वेंचर्स के मालिक वी. के. सिंह की भूमिका और उनके बयानों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अपराध अन्वेषण विभाग (CID) ने हाल ही में VSR वेंचर्स के मालिक वी. के. सिंह से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंह ने कथित तौर पर इस दुर्घटना के लिए पायलट की गलती को जिम्मेदार ठहराया है। इसी दावे पर रोहित पवार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

इसे भी पढ़ें: Stock Market Opening Bell | Donald Trump के बयान से वैश्विक तनाव में कमी, Nifty और बैंक निफ्टी में जोरदार रिकवरी

 

मीडिया के एक वर्ग ने सीआईडी को दिए सिंह के कथित बयान का जिक्र किया था। रोहित पवार ने मीडिया के एक वर्ग में आए सिंह के इसी कथित बयान का हवाला देते हुए सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ब्लैक बॉक्स में वास्तव में क्या रिकॉर्ड हुआ था, यह अब तक सामने नहीं आया है। अगर ऐसा है, तो वीएसआर कंपनी के मालिक वी के सिंह को दुर्घटना के कुछ ही समय बाद कैसे पता चला कि यह पायलट की गलती थी?’’

इसे भी पढ़ें: 'जल्द खत्म होगा Iran से संघर्ष, लेकिन 'चालाकी' की तो मिट जाएगा देश', Donald Trump का युद्ध पर बड़ा बयान

 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह सज्जन कह रहे हैं कि गलती पायलट की थी और इस मामले से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं, तो ऐसा लगता है कि वह खुद को इससे दूर रखते हुए दोष किसी और पर डालने की कोशिश कर रहे हैं।’’ राकांपा (शप) विधायक ने कहा कि जब तक अधिकारी विमान दुर्घटना के बारे में ठोस और विश्वसनीय जानकारी जारी नहीं करते, तब तक लोगों को किसी भी चर्चा या निराधार दावों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। विधायक ने बताया कि कभी रिपोर्ट में कहा जाता है कि विमान का ‘ब्लैक बॉक्स’ जल गया है, जबकि कभी दावा किया जाता है कि डेटा बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘जांच एजेंसियां ​​इस मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं।

हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद CID ने वी. के. सिंह से हुई पूछताछ को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। रोहित पवार का मानना है कि इस 'चुप्पी' से जनता के मन में संदेह पैदा हो रहा है। यह मामला अब केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। क्या ब्लैक बॉक्स का सच कभी सामने आएगा या यह फाइलों में ही दफन हो जाएगा? 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand