महाराष्ट्र संकट: अजित पवार बोले- NCP पूरी तरह से उद्धव ठाकरे के साथ, आघाडी सरकार के पास बहुमत

By अंकित सिंह | Jun 24, 2022

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाडी की सरकार कहीं ना कहीं अल्पमत में दिखाई दे रही है। दरअसल, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों ने बगावत के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी दो फाड़ नजर आ रही है। एकनाथ शिंदे की ओर से दावा किया जा रहा है कि उनके पास शिवसेना के दो तिहाई विधायक हैं। इन सबके बीच एनसीपी ने एक बार फिर से उद्धव ठाकरे का समर्थन किया है। आपको बता दें कि महा विकास आघाडी सरकार का नेतृत्व शिवसेना कर रही है। जबकि एनसीपी और कांग्रेस उसका समर्थन कर रही है। अजित पवार ने साफ तौर पर कहा है कि आघाडी सरकार के पास बहुमत है। अजित पवार उद्धव ठाकरे किस सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं।

इसे भी पढ़ें: उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बोलने की अनुमति नहीं देना महाराष्ट्र का अपमान : सुप्रिया

राकांपा मुख्यमंत्री ठाकरे के साथ खड़ी है: अजित पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने कहा कि वह महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी और पार्टी दृढ़ता से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ खड़ी है। राज्य में मौजूदा राजनीतिक संकट की पृष्ठभूमि में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की अध्यक्षता में पार्टी की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि उनकी पार्टी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले एमवीए के साथ है। राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा, हम गठबंधन सरकार को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, मैंने (राजनीतिक संकट के बारे में) फोन पर उद्धव ठाकरे से बात की। अजित पवार, जिनके पास वित्त विभाग भी है, ने इस आलोचना को खारिज किया कि उन्होंने एमवीए सहयोगी कांग्रेस और शिवसेना को विकास निधि देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, मैंने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। बजटीय फंड में कभी कोई कटौती नहीं की गई। 

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान