अजित पवार, शरद पवार ने महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2024

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण की पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शरद पवार ने अपने गुरु यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण की समाधि ‘प्रीतिसंगम’ पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में उनके भतीजे और राकांपा प्रमुख अजित पवार भी स्मारक पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

शरद पवार के साथ उनके पोते रोहित पवार भी थे। अजित पवार पिछले साल कई अन्य विधायकों के साथ मिलकर राज्य की एकनाथ शिंदे-भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार में शामिल हो गए थे, जिसके कारण उनके चाचा शरद पवार द्वारा स्थापित राकांपा विभाजित हो गई थी।

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल में संपन्न हुए चुनावों में अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने 41 सीट जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि उनके चाचा की अगुवाई वाली राकांपा (एसपी) केवल 10 सीट जीत सकी।

प्रमुख खबरें

जल्द खत्म होगा Iran से संघर्ष, लेकिन चालाकी की तो मिट जाएगा देश, Donald Trump का युद्ध पर बड़ा बयान

Gurugram Wall Collapse | गुरुग्राम में मिट्टी धंसने से दीवार गिरी, 7 मजदूरों की मौत, कई अन्य के दबे होने की आशंका

Rajya Sabha Elections | 26 का रास्ता साफ, 11 पर आर-पार! राज्यसभा में शरद पवार और आठवले की निर्विरोध एंट्री

Politics of West Bengal | Abhishek Banerjee का Amit Shah पर तीखा हमला, अगर साफ छवि की बात करते हैं, तो इस्तीफा दें