Ajit Pawar के बेटे Jay का बड़ा दावा, Baramati Plane Crash में साजिश? Black Box नष्ट होने पर उठाए सवाल।

By अभिनय आकाश | Feb 19, 2026

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे जय पवार ने अपने पिता से जुड़े हालिया विमान हादसे पर गंभीर चिंता जताई है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक संदेश में जय पवार ने कहा कि विमान के ब्लैक बॉक्स का इतनी आसानी से नष्ट होना असंभव है और उन्होंने घटना की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग की। जय पवार ने लिखा कि महाराष्ट्र के लोगों को इस दुखद दुर्घटना के बारे में "संपूर्ण, पारदर्शी और निर्विवाद सत्य" जानने का अधिकार है। उन्होंने मांग की कि एयरलाइन की उड़ानें तत्काल निलंबित की जाएं और विमान रखरखाव में संभावित गंभीर अनियमितताओं की गहन जांच की जाए।

प्रमुख खबरें

US की नौसैनिक नाकाबंदी के बीच Iran के Oil Minister ने छोड़ा पद, संकट में Crude Oil एक्सपोर्ट

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

Varsha Gaikwad ने Maharashtra सरकार को घेरा, Mumbai Congress दफ्तर में पुलिस कार्रवाई पर सवाल

Delhi Protest से पहले Saurav Das और Abhijeet Dipke को गिरफ्तार करने की तैयारी, CJP का आरोप