Ladki Bahin Yojana को लेकर Ajit Pawar का MVA पर निशाना, बोले- झारखंड ने की नकल, अब क्यों कहेंगे विपक्षी नेता

By अंकित सिंह | Aug 04, 2024

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्य सरकार की लड़की बहिन योजना को लेकर विपक्षी एमवीए (महा विकास अघाड़ी) पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में एमवीए के गठबंधन सहयोगियों ने उनकी सरकार की नीति की नकल की है। उनकी यह टिप्पणी विपक्ष द्वारा लड़की बहिन योजना को चुनावी हथकंडा बताए जाने और इसकी वित्तीय व्यवहार्यता पर सवाल उठाने के बाद सरकार की आलोचना के बाद आई है। 

इसे भी पढ़ें: क्या लव जिहाद के खिलाफ महाराष्ट्र में भी आएगा कानून? BJP विधायक की मांग पर बवाल मचना तय!

आपको बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू की गई है। झारखंड सरकार ने इसका नाम मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना रखा है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसका उदेश्य महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता का ध्यान रखना है। यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके जीवन में आर्थिक स्थिरता लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। झारखंड में भी इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। 

प्रमुख खबरें

Assam Elections: JP Nadda ने फूंका जीत का बिगुल, कहा- NDA को मिल रहा अपार जनसमर्थन

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Leander Paes को मिली एक्स कैटेगरी की सिक्योरिटी, सीआईएसएफ जवानों के घेरे में रहेंगे दिग्गज खिलाड़ी

क्या बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का समर्थन करेगी Shiv Sena UBT? संजय राउत का आया बड़ा बयान