शरद पवार गुट के निशाने पर आए अजित पवार ने कहा: ‘आखिरी चुनाव’ वाले बयान की गलत व्याख्या की गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2024

पुणे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को कहा कि ‘‘आखिरी चुनाव को लेकर भावनात्मक अपील’’ के बारे में उनके बयान की गलत व्याख्या की गई। इस बयान पर राकांपा के शरद पवार गुट ने नाराजगी जताई थी। रविवार को बारामती में एक सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे नहीं पता कि कुछ लोग कब रुकने वाले हैं। हो सकता है कि कोई भावनात्मक अपील हो कि ये आखिरी चुनाव होगा। पता नहीं कौन सा आखिरी चुनाव होगा।”

अजित पवार ने सोमवार को ‘एक्स’ पर कहा, “मैंने कल जो कहा था उसका गलत मतलब निकाला गया। शुरुआत से ही, जब राकांपा एकजुट थी, मैंने हमेशा कहा है कि वरिष्ठ नेताओं को शारीरिक परिश्रम के बारे में सोचना चाहिए और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। मैंने यह राय पहले भी व्यक्त की थी।”

अव्हाड का नाम लिए बिना उपमुख्यमंत्री ने कहा, “लेकिन कुछ लोग वरिष्ठ नेताओं को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं। ये बातें उन्हें मालूम नहीं होंगी। मैं समय-समय पर उनके बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त करता रहा हूं लेकिन कुछ लोगों को चीजों को घुमाने की आदत होती है लेकिन मुझे ऐसे नाटकीय लोगों की परवाह नहीं है।” अजित पवार ने कहा कि उन्होंने यह पोस्ट इसलिए लिखा है क्योंकि ‘‘आम लोगों को मेरी भावनाएं पता चलनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर