अजित पवार ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, कहा- नुकसान के बारे में रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2024

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एकता नगर और विठ्ठल नगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित लोगों से बात की। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि मैंने स्थानीय लोगों से बात की है कि यहां इतनी बाढ़ कैसे आई, क्या स्थिति है। हम तकनीकी लोगों से बात करने के बाद आगे का फैसला करेंगे। कलेक्टर और कमिश्नर को नुकसान के बारे में पंचनामा तैयार करने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: भारी बारिश के कारण खडकवासला बांध-पुणे से पानी छोड़ा गया, मुंबई में भी आसमान में बरस रही आफत

रेड अलर्ट जारी 

भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी करने के बाद, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने स्कूलों से अभिभावकों को सूचित करने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे से अपराह्न एक बजे के बीच मुंबई के कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान अंधेरी के मालपा डोंगरी क्षेत्र में सबसे अधिक 157 मिमी वर्षा दर्ज की गई, इसके बाद पवई के पासपोली में 155 मिमी और डिंडोशी में 154 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे के बढ़ाई BJP-Shivsena की धड़कनें, महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

गौरतलब है कि मुंबई और उसके उपनगरों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई जिससे कुछ इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया। इसके चलते यातायात बाधित हुआ और लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई। अधिकारियों ने बताया कि जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण विहार और मोदक सागर झीलें उफान पर हैं। अधिकारियों ने कहा कि इसके साथ ही महानगर को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने वाले सात जलाशयों में से चार अब उफान पर हैं, जिससे कुल जल भंडार में सुधार हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Goa का Palolem Beach एशिया में सर्वश्रेष्ठ, वैश्विक सूची में मिला छठा स्थान

PoK के पूर्व ‘राष्ट्रपति’ Raja Zulqarnain Khan का 93 वर्ष की उम्र में निधन

LK Advani के 100वें जन्मदिन पर बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, Ram Mandir आंदोलन में उनका योगदान ऐतिहासिक

उत्तराखंड में Dhami सरकार के खिलाफ Congress का 10 नवंबर से राज्यव्यापी अभियान