महाराष्ट्र: अजित पवार होंगे विधानसभा में विपक्ष के नेता, देवेंद्र फडणवीस की लेंगे जगह

By अंकित सिंह | Jul 04, 2022

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बीच कई अहम बदलाव हुए हैं। कल तक जो सत्ता में थे, आज विपक्ष में हैं और विपक्ष वाले सत्ता में हैं। इसी कड़ी में अब महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी के नेता अजित पवार को नेता विपक्ष बनाया गया है। अजित पवार उद्धव ठाकरे की सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे देवेंद्र फडणवीस अब राज्य के उपमुख्यमंत्री हो गए हैं। इसको लेकर आज एनसीपी विधायक दल की एक बैठक हुई थी। बैठक के बाद एनसीपी नेता जयंत पाटील अजित पवार के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे विधानसभा ने मंजूरी दे दी है। इसका मतलब साफ है कि महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी अजित पवार के ऊपर होगी। पहले माना जा रहा था कि उद्धव ठाकरे गुट के किसी शिवसैनिक को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत जीता

जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण में जीत हासिल कर ली। 288 सदस्यीय सदन में 164 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि 99 विधायकों ने इसके खिलाफ मतदान किया। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विश्वास मत को बहुमत मिलने की घोषणा की। हाल में शिवसेना के एक विधायक के निधन के बाद विधानसभा में विधायकों की मौजूदा संख्या घटकर 287 हो गई है, इसलिए बहुमत के लिए 144 मतों की आवश्यकता थी। शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के एक दिन बाद 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शक्ति परीक्षण से पहले ठाकरे के खेमे से शिवसेना के एक और विधायक संतोष बांगर शिंदे के धड़े में चले गए। बांगर हिंगोली जिले के कलमनुरी से विधायक हैं। इसके साथ ही शिंदे के धड़े में अब पार्टी के विधायकों की संख्या 40 हो गई है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका