अजित पवार के विद्रोह ने साबित किया कि केंद्र जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहा है: आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2023

आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कुछ विधायकों के महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ज़ोरदार हमला बोलते हुए मंगलवार को दावा किया कि इससे साबित होता है कि केंद्र विपक्षी दलों को तोड़ने के लिए जांच एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ कर रहा है। ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, “ यह भाजपा का असली चेहरा है।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नैतिकता तथा ईमानदारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के बारे में बात करना बंद कर देना चाहिए। अजित पवार ने रविवार को राकांपा से बगावत कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ आठ अन्य राकांपा नेताओं ने भी एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार में मंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

सिंह ने कहा कि राकांपा विधायक मुशरिफ के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रहा है और छगन भुजबल कथित तौर पर महाराष्ट्र सदन घोटाले में शामिल थे और दोनों को मंत्री बनाया गया है। ‘आप’ प्रवक्ता ने कहा, “ भाजपा नेता किरीट सोमैया 100 करोड़ रुपये के एक कथित घोटाले के सिलसिले में मुशरिफ की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रहे थे और वह आज छिप रहे हैं।” उन्होंने पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा सहित कई अन्य नेताओं का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा में शामिल होने से पहले उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ा था। सिंह ने आरोप लगाया, “पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक, मोदी ‘वाशिंग पाउडर’ बहुत लोकप्रिय हो गया है क्योंकि यह आपके सभी पापों को धो देगा। हत्या हो, लूट हो, बलात्कार हो या भ्रष्टाचार, ‘मोदी वाशिंग पाउडर’ सारे पाप धो सकता है।

प्रमुख खबरें

Nirmala Sitharaman से मिले सम्राट चौधरी, Kosi River पर बांध की DPR बनाने का निर्देश

Odisha के Jajpur में बाढ़ से घर डूबा, 18 घंटे छत पर रखा रहा बुजुर्ग का शव

Vrindavan में Omaxe Mall की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

FIH Womens World Cup में नीदरलैंड से 0-2 से हारी भारतीय टीम, डिफेंस ने दिखाया दम