Maharashtra: शरद पवार के इस्तीफे पर बोले अजित, वह हमेशा एनसीपी परिवार के मुखिया रहेंगे

By अंकित सिंह | May 02, 2023

महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक उस वक्त हलचल बढ़ गई जब शरद पवार ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उनके इस्तीफे को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, शरद पवार के इस्तीफे के बाद उनके समर्थकों ने नारेबाजी की। पार्टी के तमाम नेताओं ने उनसे अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए कहा। हालांकि, शरद पवार के भतीजे और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने बड़ा बयान दिया है। अजित पवार ने साफ तौर पर कहा है कि शरद पवार खुद चाहते हैं कि पार्टी को नई पीढ़ी के लोग नेतृत्व दें। उन्होंने कहा था कि पवार साहब ने खुद कुछ दिन पहले पार्टी में बदलाव की आवश्यकता के बारे में कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि हमें शरद पवार के फैसले को उनकी उम्र और सेहत के आलोक में भी देखना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: शरद पवार ने एनसीपी अध्यक्ष पद छोड़ने का किया ऐलान, समर्थन में हुई नारेबाजी

एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि शरद पवार के इस फैसले से देशभर के कार्यकर्ता सहमत नहीं हैं। हमने फैसला किया है कि हम उनके मन को बदलने के लिए प्रयास करना जारी रखेंगे। यह हमारा फैसला है कि वह आखिरी सांस तक एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। वहीं, कभी शरद पवार के बेहद करीब रहे कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि शरद पवार एक अनुभवी राजनेता हैं। उन्होंने या उनका परिवार ही कह सकता है कि उन्होंने किन परिस्थितियों में इस्तीफा दिया है। 25 साल तक एनसीपी प्रमुख रहने के बाद से यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। उनके भतीजे अजित पवार ने कहा कि अब उठाए जाने वाले कदमों पर फैसला करने के लिए वे आपस में चर्चा करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत