अजित सिंह का आरोप, चुनाव से पहले सांप्रदायिक उन्माद भड़का रही है BJP

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2019

 मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख अजित सिंह ने भाजपा पर लोकसभा चुनाव से पहले देश में सांप्रदायिक उन्माद भड़काने का आरोप लगाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रालोद, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री पर भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में किए गए हवाई हमले को राजनीतिक रंग देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें वायुसेना द्वारा की गई इस कार्रवाई पर गर्व है।

इसे भी पढ़ें: समय पर राहत-बचाव कार्य से बचा जा सकता है जन-धन की हानि से: योगी

उन्होंने कहा कि वह देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार इसे बर्बाद कर रही है। सिंह ने कहा कि महागठबंधन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को हरा कर इस पार्टी की सांप्रदायिक राजनीति को खत्म करना चाहती है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक