By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2024
अकासा एयर का घाटा पिछले वित्त वर्ष में बढ़कर 1,670.06 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि कंपनी की कुल आमदनी इस दौरान बढ़कर 3,144.38 करोड़ रुपये रही है। कारोबार आसूचना मंच टॉफलर को मिले आंकड़ों के अनुसार, लगभग दो साल से परिचालन कर रही एयरलाइन का शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 2022-23 में 744.53 करोड़ रुपये रहा था। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी के बेड़े में 24 विमान थे।