Akasa Air के सफर के 4 साल पूरे, Akasa Elevate Loyalty Program के जरिए ग्राहकों को मिलेगा बड़ा तोहफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2026

 एयरलाइन कंपनी अकासा एयर ने परिचालन के चार वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को अपना लॉयल्टी कार्यक्रम अकासा एलीवेट शुरू किया। एयरलाइन का कहना है कि इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव और विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सात अगस्त, 2022 को उड़ान परिचालन शुरू करने वाली एयरलाइन ने शुक्रवार को चार वर्ष पूरे कर लिए। कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने अब तक के सफर को बेहद रोमांचक बताया।

एयरलाइन ने कहा कि अकासा एलीवेट को ग्राहकों की निष्ठा के बदले उन्हें अधिक मूल्य, व्यक्तिगत पहचान और बेहतर यात्रा सुविधाएं प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। पीटीआई-से बातचीत में दुबे ने कहा कि अकासा एयर खुद को अनुभव आधारित विमानन सेवा मानती है।

उन्होंने कहा, हमने अपने ग्राहकों के लिए बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में काफी मेहनत की है। ऐसे में ग्राहक लॉयल्टी कार्यक्रम की शुरुआत उनके प्रति आभार व्यक्त करने का स्वाभाविक विस्तार है।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya ट्रेड पर R Ashwin का बड़ा प्लान, MI को KKR से चाहिए ये दो स्टार!

Gen Z पर मोहन भागवत का रुख, Dipke की अपील: PM Modi भी न कहें देश-विरोधी

3 मुस्लिम राष्ट्रों ने चला बड़ा दाँव, Turkey, Saudi Arabia और Pakistan के बीच Defence Pact से दुनिया हैरान

वृंदावन का रहस्यमयी Bhandirvan, जहां स्वयं Brahma Ji ने कराया था Radha-Krishna का दिव्य विवाह: जानिए इसका इतिहास