Akasa Air का विमान बम की धमकी के चलते वाराणासी हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2023

मुंबई से उड़ान भरने वाले अकासा एयरलाइन के एक विमान में शुक्रवार को बम होने का धमकी भरा संदेश मिलने के बाद उसे वाराणसी हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया।

एयरलाइन ने कहा कि उड़ान संख्या क्यूपी 1498 के कैप्टन को वाराणसी हवाई यातायात नियंत्रक से आपात स्थिति की चेतावनी प्राप्त हुई और सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को वाराणसी में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे, अकासा एयर को सोशल मीडिया पर, (विमान में) बम होने का धमकी भरा संदेश मिला। हमने मुंबई में स्थानीय पुलिस को सूचित किया और प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की।’’

उन्होंने बताया कि एयरलाइन ने बम की धमकी के बारे में उन सभी 16 हवाई अड्डों को सूचित किया, जहां से उसकी उड़ानें परिचालित होती हैं। वाराणसी हवाई अड्डे के निदेशक पुनीत गुप्ता ने कहा कि एक गहन सुरक्षा जांच के बाद कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया और विमान को सुरक्षित घोषित किया गया।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘29 सितंबर 2023 को मुंबई से वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाली अकासा एयर की उड़ान क्यूपी 1498 को हवाई यातायात नियंत्रक से आपात स्थिति की चेतावनी मिली। कैप्टन ने सभी जरूरी प्रक्रिया का पालन किया और वाराणसी में इसे सुरक्षित रूप से उतारा।

प्रमुख खबरें

बीकानेर हाउस विवाद पर BJP का पलटवार, कहा- अब रेहान वाड्रा को लॉन्च करने में जुटी Congress

त्रिपुरा युवक नस्ली दुर्व्यवहार: Pradyot Debbarma ने की आरोपी YouTuber को राज्य लाने की मांग

Maharashtra विधान परिषद की 5 सीटों पर मतदान, Mahayuti और MVA में कड़ा मुकाबला

भारत की कीमत पर नहीं...आते ही अमेरिका के विदेश मंत्री ने जो कहा, पाकिस्तान को हिला डाला