राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयर 7 अगस्त से भरेगी उड़ान, टिकट की बिक्री शुरू, मुंबई-अहमदाबाद के लिए होगी फ्लाइट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2022

नयी दिल्ली।नई विमानन सेवा आकाश एयर की वाणिज्यिक उड़ानें सात अगस्त से मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर शुरू होंगी। पहली उड़ान बोइंग 737 मैक्स विमान भरेगा। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बयान में कहा कि सात अगस्त से मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर 28 साप्ताहिक उड़ानों का परिचालन शुरू हो रहा है जिनके लिए टिकट की बिक्री शुरू कर दी गई है। 13 अगस्त से बेंगलुरु-कोच्चि मार्ग पर भी 28 साप्ताहिक उड़ानों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। वाणिज्यिक उड़ान सेवा दो 737 मैक्स विमान के जरिए शुरू की जाएगी। विमानन कंपनी को एक मैक्स विमान की डिलिवरी मिल चुकी है, दूसरा विमान इस महीने के अंत तक मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर