Saif Ali Khan Stabbing Case । छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिए गए Akash Kanojia को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा

By एकता | Jan 19, 2025

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के सिलसिले में पुलिस ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से आकाश कैलाश कन्नोजिया नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया था। रविवार को आकाश को छोड़ दिया गया है। महाराष्ट्र के ठाणे से मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद की गिरफ़्तारी के बाद बाद पुलिस ने आकाश को छोड़ दिया।

मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर प्रदीप फुंडे ने कहा, 'शनिवार दोपहर दुर्ग स्टेशन पर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कोलकाता के शालीमार के बीच चलने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हिरासत में लिया गया व्यक्ति सिर्फ एक संदिग्ध था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। उसे रात भर दुर्ग स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की चौकी में रखा गया और आज सुबह छोड़ दिया गया।'

फुडे ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर संवाददाताओं से कहा, 'हम पूछताछ के लिए किसी को भी हिरासत में ले सकते हैं। कल से हम कह रहे हैं कि वह सिर्फ एक संदिग्ध है, किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हमें जांच करनी चाहिए।  हमारी ओर से कोई गलती नहीं हुई है। हमने मीडिया से कहा था कि हम प्रामाणिक विवरण साझा करेंगे, लेकिन कुछ ने आगे बढ़कर उसे आरोपी घोषित कर दिया।'

इस दौरान आकाश कनौजिया ने कहा, 'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। मुझे पूछताछ के लिए यहां लाया गया था और अब मुझे रिहा कर दिया गया है। मैं आरोपी नहीं हूं।' बता दें, फुडे के नेतृत्व में मुंबई पुलिस की एक टीम हिरासत में लिए गये व्यक्ति से पूछताछ करने के लिए कल रात यहां पहुंची थी।

 

इसे भी पढ़ें: Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को संदेह है कि वह बांग्लादेशी नागरिक है

मुंबई पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने कथित हमलावर बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था। मुंबई पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह 16 जनवरी की सुबह चोरी के इरादे से बांद्रा में सतगुरु शरण इमारत में सैफ के घर में घुसा था। हमले में सैफ (54) पर कई बार चाकू से वार किया गया, जिसके बाद निकट स्थित लीलावती अस्पताल में उनकी पांच घंटे तक सर्जरी की गई।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत