Bypolls: आजम खान के गढ़ में खिला कमल, बड़े अंतर से जीते आकाश सक्सेना, खतौली में भाजपा की हार

By अंकित सिंह | Dec 08, 2022

उत्तर प्रदेश के रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा का कमल खिला है। भाजपा के उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने 34000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। आकाश सक्सेना ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार असीम राजा को हराया है। रामपुर में भाजपा की जीत के चर्चा इसलिए भी खूब हो रही है क्योंकि कहीं ना कहीं यह शहर आजम खान का गढ़ है। आजम खान को विधानसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यहां उपचुनाव हो रहे थे। आजम खान की प्रतिष्ठा दांव पर थी। लेकिन यहां भाजपा ने कमल खिलाने में कामयाबी हासिल की है। इस साल के शुरुआत में हुए चुनाव में यहां आजम खान ने आकाश सक्सेना को हराया था। 

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh Election: भूपेश बघेल ने कहा कांग्रेस विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाना होगा, भाजपा कुछ भी कर सकती है

खतौली में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के उम्मीदवार मदन भैया ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के विक्रम सिंह सैनिक की पत्नी राजकुमारी सैनी को चुनावी मैदान में हराया है। खतौली में बसपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। खतौली सीट भाजपा के विधायक रहे विक्रम सिंह सैनी को दंगों में दोषी पाए जाने और 2 साल की कैद की सजा सुनाए जाने के बाद खाली हुई थी। 4 नवंबर को उनकी विदाई की रद्द कर दी गई थी। 

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे