बिहार का गरीब लड़का आकाश सिंह बना 'हुनरबाज' का विनर, मिली चमचमाती ट्रॉफी और 15 लाख रुपये

By रेनू तिवारी | Apr 18, 2022

टीवी के रियलिटी शो 'हुनरबाज़- देश की शान' के खिताब को बिहार के आकाश सिंह ने जीत लिया है। हुनरबाज़- देश की शान इस साल 22 जनवरी को शुरू हुआ था और इस यात्रा में देश के कोने-कोने से लोग भाग लेने के लिए मुंबई पहुचे थे। इस दौरान लोगों ने ऐसे-ऐसे हुनर दिखाए जिसने देखकर पूरा देश हैरान हो गया। सभी ने अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई लेकिन बाजी आकाश सिंह ने मारी। आकाश सिंह ने पहली बार जब स्टेज ऐ दिल है मुश्किल गाने पर डांस किया था तब सभी ने एक साथ सलेक्ट बटन दबाया था और शो में उनका स्वागत किया था।  

इसे भी पढ़ें: मालदीव में राय लक्ष्मी ने दिखाया बोल्ड अवतार, ब्लैक से लेकर रेड बिकिनी पहने आयीं नजर, देखें तस्वीरें

मुंबई में आने के बाद से संघर्षों से भरी जिंदगी जीने वाले आकाश ने गुजारा करने के लिए हर तरह का काम किया। चौकीदार से लेकर घर-घर दूध देने तक, आकाश ने मुंबई में और फिनाले में जिंदा रहने के लिए तरह-तरह के काम किए। उन्होंने न केवल हुनरबाज ट्रॉफी उठाई बल्कि 15 लाख रुपये के नकद पुरस्कार भी जीता। ईटाइम्स टीवी के साथ बातचीत में, युवा लड़के ने साझा किया, "मैं बहुत खुश हूं, मेरा पूरा परिवार खुश है, जो सपने मैं देख रहा था वह आखिरकार सच हो गया है। जब मैंने शो जीता तो मेरे माता-पिता मेरे साथ थे और वे वास्तव में बहुत खुश थे।"

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल