'मुझे कोई नहीं रोक सकता', हैदराबाद रैली के दौरान अकबरुद्दीन औवेसी ने पुलिस को दी धमकी, मामला दर्ज

By अंकित सिंह | Nov 22, 2023

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता अकबरुद्दीन औवेसी ने जब तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के तहत हैदराबाद में अपनी रैली पूरी करने के लिए कहा गया तो उन्होंने एक पुलिस इंस्पेक्टर को धमकी दी। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो में, पार्टी प्रमुख असदुद्दीन औवेसी के भाई अकबरुद्दीन ओवेसी को इंस्पेक्टर को डांटते हुए अपनी घड़ी की ओर इशारा करते देखा गया। अकबरुद्दीन औवेसी ने मंच से हटते हुए पुलिस अधिकारी को बाहर जाने का इशारा करते हुए कहा "इंस्पेक्टर साहब, मेरे पास एक घड़ी है। कृपया यहां से चले जाइए।" 

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना चुनाव: मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनेता अपना रहे हैं चुनाव प्रचार के अलग-अलग तरीके

संतोष नगर SHO की शिकायत पर (AIMIM नेता) अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी दक्षिण पूर्व क्षेत्र रोहित राजू ने बताया कि मामला आईपीसी की धारा 353 (आधिकारिक कर्तव्यों में बाधा डालना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। अकबरुद्दीन औवेसी ने इस पर कहा कि डीसीपी और पुलिस झूठ बोल रहे हैं। सबसे पहले, मेरे पास वीडियो फुटेज है कि वह (पुलिस अधिकारी) मंच पर आ रहे थे। अगर मैं रात 10 बजे के बाद भाषण देता हूं तो पुलिस मुझ पर कानून के तहत मामला दर्ज कर सकती है।' लेकिन सार्वजनिक बैठक में बाधा डालना और यह कहना कि समय समाप्त हो गया है, गलत है। पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए। ईसी के एक अधिकारी ने कहा है कि यह पुलिस की गलती थी। मैंने पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मैं EC से इस मामले की जांच की मांग करता हूं।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल