अखिलेश ने पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पर लगाए आरोप, बीजेपी ने किया पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि जो सरकार प्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं करा पा रही है, ‘वह प्रदेश का क्या चलाएगी?’ इसपर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर पलटवार किया। यादव ने रविवार को ट्वीट किया, उप्र में भाजपा सरकार ने बिना नये चुनाव कराये ग्राम पंचायतें भंग कर दी हैं। बड़े-बड़े चुनाव तो हो रहे हैं लेकिन लोकतंत्र में जन प्रतिनिधित्‍व की सबसे छोटी इकाई के चुनावों के लिए सरकार अपने को अक्षम बता रही है, ऐसी सरकार उत्‍तर प्रदेश क्‍या चलाएगी। यादव ने कहा, भाजपा लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट न करे। इस संदर्भ में प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष और पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी बनाये गये विजय बहादुर पाठक ने से कहा अखिलेश यादव मुख्‍यमंत्री रहे हैं और वह जानते हैं कि तय समय पर चुनाव होने चाहिए, लेकिन उन्‍हें यह भी जानना चाहिए कि कोविड प्रोटोकॉल के चलते चुनाव में देरी हो रही है। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी