Akhilesh और Mayawati ने क्रिसमस पर्व पर बधाई और शुभकामना दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बृहस्पतिवार को क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक “एक्स” खाते पर क्रिसमस की बधाई का एक पोस्टर साझा किया जिसमें सांता क्लॉज़ को साइकिल (सपा का चुनाव चिह्न) चलाते दिखाया गया है। इस पोस्ट में यादव ने लिखा “यही दुआ ‘प्रेम, दया और अपनापन’ तोहफ़ा बनकर आए हर घर-आँगन!”

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा “देश व दुनिया भर में रहने वाले भारतीय लोगों, ख़ासकर ईसाई समुदाय के सभी लोगों को क्रिसमस त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।”

उन्होंने कहा “आपसी प्यार और करुणा का संदेश देने वाले इस पर्व के पावन अवसर पर समाज में शान्ति, सदभाव, समानता और सेवा के मूल्यों को मज़बूती से जारी रखने का संकल्प भी ज़रूरी। हैप्पी क्रिसमस।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Super Bowl vs. Olympics: इटली में अमेरिकी खिलाड़ियों के सामने नींद और जुनून की जंग

ENG vs NEP T20 World Cup । इंग्लैंड की नेपाल पर रोमांचक जीत, आखिरी गेंद तक खिंचा मुकाबला

Street Food वाला मजा अब घर पर, इस आसान Recipe से बनाएं चटपटा Veg Momo Paratha

Himanta के Pakistan वाले आरोप पर Gaurav Gogoi का पलटवार, CM की PC को बताया Super Flop