अखिलेश का दावा, UP में अब तक सबसे अच्छी सुविधाएं सपा सरकार ने दी हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2019

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को यहां कहा कि भले ही उन्होंने (भाजपा) एंबुलेंस का नंबर बदल दिया हो, लेकिन आज भी सड़कों पर सपा सरकार द्वारा शुरू की गई एंबुलेंस सेवा ही चल रही है।

इसे भी पढ़ें: बड़े तेवरों के साथ सपा छोड़ने वाले शिवपाल अब घर वापसी के लिए मजबूर 

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शुल्क वृद्धि पर उन्होंने कहा, “जेएनयू के छात्रों की बस इतनी ही मांग है कि उनकी फीस कम हो जाए। सपा के लोगों का मानना है कि गरीब की पढ़ाई मुफ्त हो और हमारी बेटियों की पढ़ाई मुफ्त हो क्योंकि सरकार के पास पैसा है और सरकार खर्च कर सकती है।” प्रदेश में गड्ढामुक्त सड़कों के सरकार के दावों पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा, “उप मुख्यमंत्री (केशव प्रसाद मौर्य) कह रहे हैं कि सड़कें गड्ढामुक्त हो गई हैं.. मुख्यमंत्री भी कह रहे हैं कि सड़कें गड्ढामुक्त हो गई हैं। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री का विभाग (पीडब्लूडी) भी छीन ले रहे हैं...’’

प्रमुख खबरें

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus

Wimbledon 2024: क्या Novak Djokovic लेंगे Jannik Sinner से बदला? सेमीफाइनल में होगी महाटक्कर

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत