Akhilesh ने दिये अमेठी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी उतारने के संकेत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ रहे अमेठी क्षेत्र से अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार उतारने के संकेत दिये हैं। सपा अभी तक अमेठी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी उतारने से परहेज करती रही है। रविवार को अमेठी के दौरे पर गये अखिलेश ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘अमेठी में ग़रीब महिलाओं की दुर्दशा देखकर मन बहुत दुखी हुआ। यहां हमेशा ‘वीआईपी’ जीते और हारे हैं, फिर भी यहां ऐसा हाल है तो बाकी प्रदेश का क्या कहना। अगली बार अमेठी बड़े लोगों को नहीं, बड़े दिलवाले लोगों को चुनेगा। सपा अमेठी की दरिद्रता को मिटाने का संकल्प उठाती है।’’

राय ने इस साल की शुरुआत में राजनीतिक गढ़ में राहुल गांधी की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के वास्ते समर्थन जुटाने के लिए एक यात्रा के दौरान यह बात कही थी। राय ने कहा था, ‘‘गांधी-नेहरू परिवार के अमेठी से पुराने संबंध हैं.. इसे कोई कमजोर नहीं कर सकता। राहुल गांधी 2024 में अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।’’ राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में पुरानी पार्टी कांग्रेस लगातार सिकुड़ रही है, जहां से 80 लोकसभा सदस्य आते हैं। पिछले आम चुनाव में कांग्रेस सिर्फ सोनिया गांधी की रायबरेली सीट जीतने में कामयाब रही थी।

पिछले साल उप्र विधानसभा चुनाव में, कांग्रेस रायबरेली या अमेठी संसदीय क्षेत्रों में से किसी भी विधानसभा सीट को जीतने में विफल रही थी। अमेठी विधानसभा सीट पर 2022 में सपा के महाराजी प्रजापति ने भाजपा के संजय सिंह को हराकर जीत हासिल की थी। कांग्रेस के आशीष शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं, पिछली बार रायबरेली की पांच विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। रविवार को भी अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ईरानी का नाम लिए बगैर क्षेत्र की जनता से उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में हराने की अपील की।

यादव ने बेरोजगारी और महंगाई का हवाला देते हुए कहा था कि पहले भाजपा के लोग महंगाई पर सिलेंडर सिर परलेकर चलते थे, 13 रुपये किलो चीनी देने की बात करते थे लेकिन आज महंगाई चरम पर है, तो इनके पास कोई जवाब नहीं है। यादव ने अमेठी से भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बिना नाम लिए कहा कि सिलेंडर वाली यहीं से सांसद हैं और 2024 में होने वाले चुनाव में इन्‍हें जरूर हराएं।

रविवार को अमेठी में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पुत्री की शादी में शामिल होने आये सपा प्रमुख यादव ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया था कि यह सरकार सपा कार्यकर्ताओं, नेताओं को साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसा रही है। उन्होंने विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल में बंद पूर्व मंत्री प्रजापति का जिक्र करते हुए कहा था कि ‘‘गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथ अन्याय हुआ है, इस परिवार को न्यायालय से जरूर इंसाफ मिलेगा, ऐसा मुझे पूरा भरोसा है।

प्रमुख खबरें

Google का Game-Changer अपडेट: 25 करोड़ कारों में Android Auto बदलेगा ड्राइविंग का पूरा एक्सपीरियंस

NEET Exam विवाद: China के Gaokao से क्यों सबक नहीं लेता भारत का Education System?

महंगे Jet Fuel और हवाई प्रतिबंधों का असर, Air India ने कई International Flights में की कटौती।

Sugar Export Ban का कड़वा असर, Share Market में चीनी कंपनियों के शेयर धड़ाम