हार और जीत भाषणों से तय नहीं होती, अमित शाह के बयान पर अखिलेश का पलटवार, जीते हुए MLC के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानें क्या कहा?

By अभिनय आकाश | Oct 30, 2026

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। राजधानी लखनऊ में नवनिर्वाचित पार्टी प्रत्याशियों के साथ आयोजित एक संयुक्त प्रेसवार्ता में उन्होंने यह बात कही। इस दौरान सपा नेतृत्व ने एकजुटता का संदेश देते हुए चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों को भी मंच पर स्थान दिया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि इन चुनाव नतीजों ने भाजपा के तमाम राजनीतिक समीकरणों को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन के दायरे और प्रभाव को अब और अधिक विस्तार देगी। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को जनसमर्थन से विजय मिली है, जबकि भाजपा ने छह सीटों पर छल-कपट के सहारे जीत दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें: UP में 30 साल तक नहीं बनेगी Samajwadi Party की सरकार: Amit Shah

सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि जब तक आप माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे तो आपकी समस्या का समाधान कैसे होगा। इस चुनाव की बहुमत के आधार पर 2/3 बहुमत की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। वहीं आकाश अग्रवाल ने कहा कि ये जो चुनाव थे उसमें प्रशासन का दुरुपयोग किया गया, लोकतंत्र का काला अध्याय लिखा गया, ये न होता तो समाजवादी पार्टी कम से कम 8 सीटें जीतती। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि वाराणसी, लखनऊ और अब बदलाव चाहती है। गुरुवार को जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और नेतृत्व की
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार बनाएगी।

प्रमुख खबरें

Israel Knesset में बहुमत गंवाने के बाद Likud पार्टी का आरोप, चुनाव चुराने की हुई साजिश

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से 12वें आरोपी को गिरफ्तार किया

PM Kisan Scheme: ओडिशा के 35 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंचे 3,000 करोड़ रुपये

बिल्कुल नहीं.... What Women Want पर Kareena Kapoor और Mira Rajput की चटपटी बातें बनीं चर्चा का टॉपिक