अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर बोले अखिलेश- नेता जी ने बहुत समझाया, लेकिन...

By अंकित सिंह | Jan 19, 2022

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज भाजपा में शामिल हो गईं। इसी को लेकर आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सवाल किया गया। अखिलेश यादव ने सबसे पहले तो अपर्णा यादव को बधाई दी और कहा कि हमारी विचारधारा का विस्तार हो रहा है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि अपर्णा यादव के जाने से बीजेपी में भी हमारी विचारधारा रहेगी। सपा नेता ने यह भी कहा कि नेता जी ने अपर्णा को बहुत समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हमारी विचारधारा वहां पहुंचकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी। माना जा रहा है कि अपर्णा यादव का भाजपा में शामिल होना समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका है। अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। अपर्णा यादव के बहाने भाजपा नेता अब अखिलेश यादव पर जबरदस्त तरीके से प्रहार कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि यह व्यक्ति अपने परिवार में सफल नहीं है, प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी असफल रहे हैं, सांसद के रूप में भी असफल हैं। अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल वह सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Adam Zampa बने 200 ODI विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, Shane Warne के क्लब में शामिल

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई