भाजपा के परिवारवाद के आरोपों पर बोले अखिलेश- जिसका परिवार होता है वही परिवार का दुख दर्द समझ सकता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2022

जालौन (उप्र) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पर परिवारवाद और अपने कार्यकाल में सिर्फ परिवार का ही भला करने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोपों पर शुक्रवार को कहा कि जिसके परिवार होता है वही उनका दुख दर्द समझ सकता है, जिनका कोई परिवार नहीं होता, वह दुख दर्द क्या जाने। जालौन में चुनाव प्रचार के दौरान सपा अध्यक्ष ने यह बात कही।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को राज्य की कई जनसभाओं में कहा था कि सपा का मतलब ‘स’ से संपत्ति और ‘प’ से परिवारवाद है। अपने संबोधन में बैंक घोटाले का जिक्र करते हुए यादव ने कहा, 2017 में नोटबंदी करके आपके पैसे को बैंको में जमा करवा लिया बाद में बैंकों से बड़े बड़े उद्योगपति पैसा लेकर भाग गये। आपके बैंक में जमा पैसे की चोरी हो गयी। अभी कुछ दिन पहले एक उद्योगपति 28 बैंकों का 22 हजार करोड़ से ज्यादा रूपये लेकर भाग गया। यह पहला उद्योगपति नहीं है जो पैसा लेकर भागा हो। भारतीय जनता पाटी की जब से सरकार बनी है, बड़े बड़े उद्योगपति बैंको का पैसा लेकर भाग गये।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की ओर इशारा करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा, जिस तरह से पहले चरण का चुनाव हुआ है,पहले चरण से गठबंधन ने बढ़त बना ली है और दूसरे चरण का जो वोट पड़ा है गठबंधन ने अपना शतक लगा लिया है। यह चुनाव तीसरे चरण का है और मैं यह कह सकता हूं कि तीसरे और चौथे चरण के बाद जो मतदान होगा उसके बाद समाजवादी पार्टी और गठबंधन के पक्ष में दूसरा शतक लग जाएगा। जो लोग गर्मी निकालने की बात कह रहे थे, वह नेता और उनके समर्थक पहले चरण के बाद ही ठंडे पड़ गये हैं। जो समर्थन हमको मिल रहा है उससे भाजपा के नेता सुन्न पड़ गये हैं। जालौन में तीसरे चरण में मतदान होना है।

प्रमुख खबरें

Tibet Flood: चीनी PM Li Qiang पहुंचे ग्यिरोंग, 558 लोग अब भी लापता

Meta के नए नियम: रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे Kids Accounts, 2 घंटे की Daily Limit तय

BPSC TRE-4 Exam एक चरण में कराने का ऐलान, सम्राट चौधरी ने मानी मांग

Nepal Flood के बाद Glacial Lakes का वैज्ञानिक आकलन जरूरी, शोधकर्ताओं ने जताई चिंता