चुनाव खत्म होते ही चाचा-भतीजे में फिर ठन गई? पार्टी में तकरार की खबरों के बीच अखिलेश ने संभाली नेता प्रतिपक्ष की कमान

By अभिनय आकाश | Mar 26, 2022

समाजवादी पार्टी के खेमे में हार के बाद ही हड़कंप मचा हुआ है। समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक बुलाई गई। लेकिन सपा विधायक दल की बैठक में शिवपाल यादव को नहीं बुलाया गया है। जिसके बाद से ही एक बार फिर चाचा-भजीते में तकरार की खबरें सामने आने लगी हैं। तमाम अटकलों के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस बार खुद ही विपक्ष के खेमे की कमना अपने हाथों में ले ली है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को सपा विधायक दल का नेता और विपक्ष का नेता चुना गया है। अखिलेश यादव अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहेंगे। अखिलेश यादव को नेता विधानमंडल दल का प्रस्ताव वरिष्ठ नेता लालजी वर्मा ने किया। 

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। करहल को समाजवादी पार्टी की सबसे सेफ सीट माना जाता है। अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद भी थे और उन्होंने अपनी विधायकी के लिए लोकसभा से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी हुआ करते थे लेकिन इस बार के चुनाव में वो जीत दर्ज करने में सफल नहीं हो पाए। 

शिवपाल को नहीं बुलाया गया 

शिवपाल इस मीटिंग में शामिल होने के लिए इटावा से लखनऊ आ गए थे। लेकिन उन्हें कोई फोन ही नहीं आया। शिवपाल इससे बेहद नाराज बताए जा रहे हैं। शिवपाल यादव ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए इस बात को खुद स्वीकार्य किया। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को पार्टी कार्यालय से फोन किया गया लेकिन उन्हें कोई कॉल नहीं आया। इसके साथ ही आगे के कदम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी जल्द ही वो देंगे।  

प्रमुख खबरें

Odisha के गंजाम में बाल श्रम छापे में पुलिस को रोकने पर BJYM नेता गिरफ्तार

Oris Infrastructure के MD Amit Gupta गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा

Ahmedabad Airport पर 83.14 लाख की Gold Chain जब्त, शारजाह से आई महिला गिरफ्तार

Gujarat में नेतृत्व परिवर्तन की भ्रामक पोस्ट पर FIR, पत्रकार पवन त्यागी पर केस