वक्फ कानून में संशोधन का विरोध करेंगे अखिलेश, कहा- हिंदुओं और मुसलमानों को बांटना बीजेपी का एकमात्र काम

By अंकित सिंह | Aug 05, 2024

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी वक्फ बोर्डों को नियंत्रित करने वाले 1995 के कानून में संशोधन के लिए संसद में विधेयक लाने के केंद्र के कदम का विरोध करेगी। पूर्व सीएम ने बीजेपी पर मुसलमानों का हक छीनने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि भाजपा के पास हिंदू-मुसलमान या मुस्लिम भाइयों का हक कैसे छीना जाए इसके अलावा कोई काम नहीं है। उन्हें जो अधिकार मिले हैं, आज़ादी का अधिकार या अपने धर्म का पालन करने का अधिकार, अपनी कार्य प्रणाली को कायम रखने का अधिकार। 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या दुष्कर्म पीड़िता के आरोपी को फांसी की सजा दिलाने तक लड़ाई जारी रहेगी : Sanjay Nishad

सपा प्रमुख, जिन्होंने लखनऊ में दिवंगत सांसद और पार्टी नेता जनेश्वर मिश्र को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, ने कहा, "बीजेपी का एक ही काम है हिंदू और मुसलमानों को बांटना, मुस्लिम भाइयों का हक छीनना और संविधान में जो हक दिया गया है उसे कैसे छीना जाए इस पर काम करना है।" सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पहले एंग्लो-इंडियनों के अधिकार छीने थे. उन्होंने आरोप लगाया, "एंग्लो-इंडियनों के पास लोकसभा में एक सीट और विधानसभा में एक सीट होती थी। उनका अपना प्रतिनिधित्व था, लेकिन उन्होंने फर्जी जनगणना कराई और एंग्लो-इंडियनों की सीटें छीन लीं।"

प्रमुख खबरें

Washim में विसर्जन जुलूस के दौरान Stone Pelting, इलाके में भारी Police तैनात

रूस पर चौंकाया...भारत पहुंचते ही अमेरिका के विदेश मंत्री ने किया बड़ा धमाका, सब हैरान!

सुरक्षा जांच के आदेश के बाद eMudhra Share 20 प्रतिशत तक फिसला

CJP के Gen Z आंदोलन को Dilip Ghosh ने बताया बड़ा घोटाला, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी