अखिलेश यादव का आरोप, भाजपा सरकार ने जो वादा किया था वह झूठा साबित हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प पत्र (चुनाव घोषणा पत्र) पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जो वादा किया था वह झूठा साबित हुआ। सपा मुख्यालय से शनिवार को जारी एक बयान में पार्टी प्रमुख यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों को कई धोखे दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपने पांच साल पुराने संकल्प-पत्र (चुनाव घोषणा पत्र-2017) में किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था और इसे पूरा करने की अवधि 2022 थी। 

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी पर बयान देकर फंसे अखिलेश-ओवैसी, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप, 14 जून को केस की मांग पर सुनवाई

यादव ने कहा कि इस अवधि के छह माह बीत रहे हैं, पर अभी तक इस दावों की पूर्ति के कहीं कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का कुछ भला होने वाला नहीं है और किसानों की कर्जमाफी के वादे में भी धोखा हुआ। सपा प्रमुख ने कहा कि किसानों के बिजली बिल को आधा करने का भी भाजपा सरकार ने वादा किया था और वह वादा भी झूठा साबित हुआ। यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और सरकार दोनों की मानसिकता किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि किसानों की कीमत पर पूंजी घरानों का पोषण करने का उसका रिकॉर्ड जगजाहिर है। उन्होंने दावा किया कि गन्ना किसानों का सहकारी चीनी मिलों पर अरबों रुपये बकाया है और भाजपा सरकार लगातार बकाया राशि के बारे में झूठ बोलती जा रही है। 

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।