भाजपा सरकार नोटों की छपाई का भी निजीकरण करने की कोशिश कर रही है: अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 18, 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी एक निविदा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या भ्रष्ट भाजपा राज में अब नोटों का भी निजीकरण कर दिया जाएगा।

अखिलेश यादव ने निविदा प्रक्रिया पर संदेह जताते हुए कहा कि इतने महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य के लिए छोटा और कंजूसी भरा टेंडर निकालना किसी गलत मंशा का संकेत हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है जैसे औपचारिकता पूरी करने के लिए यह सब किया जा रहा है और इसकी सेटिंग पहले ही हो चुकी है। उनके अनुसार, यह भाजपा सरकार नहीं बल्कि मुनाफाखोरों की एक भागीदारी की तरह काम कर रही है।

उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष ने जिस निविदा को साझा किया है, उसे भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जारी किया गया है।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट