अखिलेश यादव का भाजपा पर वार, बोले- 2024 में इनका उत्तर प्रदेश और देश, दोनों जगह से हो जाएगा सफाया

By अंकित सिंह | Jun 05, 2023

2024 चुनाव को लेकर राजनीति तेज होती दिखाई दे रही है। एक ओर जहां विपक्षी दल एक मजबूत गठबंधन की कवायद में जुटे हैं तो वहीं भाजपा लगातार सरकार के कामकाज लोगों तक पहुंचा रही है और मोदी सरकार की उपलब्धियां बता रही। इन सब के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि 2024 में भाजपा का देश से सफाया हो जाएगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी के दौरे पर थे। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले एकनाथ शिंदे, शिवसेना-भाजपा मिलकर लडेंगी आगामी सभी चुनाव

योगी पर सीधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को साड़ी के कारोबार और बुनकर भाइयों की समस्या के समाधान से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें बस नर्सरी याद आती है और अपने आप को भूल जाते हैं कि उन पर कौन-कौन से मुकदमे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की पूरी सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की बात करते थे। आज जब पहलवान बेटियां धरने पर बैठी है तो इनका नारा कहां है? इनका नारा केवल इसलिए था कि नारियों, बेटियों से वोट मिल जाए।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल