उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले अखिलेश बोले- इस बार EVM और DM से रहना होगा सावधान

By अंकित सिंह | Sep 17, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। सभी दल इसको लेकर अपनी अपनी तैयारी कर रहे हैं। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच माना जा रहा है। अखिलेश यादव भी 22 में बाइसिकल का नारा दे चुके हैं। इन सबके बीच आज अखिलेश यादव ने ईवीएम के बहाने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और अपने कार्यकर्ताओं को इससे सावधान रहने के लिए कहा। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। बिहार के चुनाव में बेईमानी EVM और DM ने की लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता ने जवाब दिया। हमें इस बार EVM और DM से सावधान रहना होगा। इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब्बा जान शब्द का प्रयोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संस्कारों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मैं भी कुछ कह सकता हूं लेकिन नेताजी मुलायम सिंह यादव ने मुझे संस्कार दिए हैं, इसलिए मैं ऐसी का इस्तेमाल नहीं करता। अखिलेश ने सपा के वोट बैंक समीकरण कहे जाने वाले मुस्लिम यादव (एम वाई) में बदलाव करते हुए एम की जगह महिला और वाई की जगह युवा जोड़ दिया।  यह पूछे जाने पर कि असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली एआईएमआईएम पार्टी मुस्लिम वोट काट लेगी, अखिलेश ने कहा आप चीजों को इस तरह से क्यों देख रहे हैं। हमारे लिए एम का मतलब महिला से है और वाई का मतलब युवा से। महिलाएं और युवा वर्ग उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में मदद करेंगे। 

प्रमुख खबरें

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश

भारत में Samsung के AI Home Appliances 3 साल में 9 गुना बढ़े, 7.32 लाख हुआ आंकड़ा

आकाश के बाद अब दीपिका भी बाहर, Mayawati ने अब ईशान आनंद को दिया मौका