निलंबन से सच की ज़ुबान पर… औरंगजेब विवाद के बीच अबू आजमी के समर्थन में आए अखिलेश यादव

By अंकित सिंह | Mar 05, 2025

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली उनकी हालिया विवादास्पद टिप्पणी को लेकर पार्टी विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित किए जाने पर बुधवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अखिलेश यादव ने अबू आजमी का समर्थन करते हुए एक ट्वीट किया। अखिलेश ने अपने पोस्ट में कहा कि निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेख़ौफ़ दानिशमंदी बेमिसाल है। 

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आसिम आजमी को मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा में टिप्पणी करने के कारण बुधवार को मौजूदा बजट सत्र के अंत तक महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। राज्य विधानमंडल का बजट सत्र 26 मार्च को समाप्त होगा। राज्य के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को सदन में निलंबन का प्रस्ताव पेश किया। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कहा कि औरंगजेब की प्रशंसा में बयान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान है। 

इसे भी पढ़ें: औरंगजेब विवाद पर अबू आजमी ने दी सफाई, बोले- मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर किया गया पेश

पाटिल ने कहा, ‘‘औरंगजेब की प्रशंसा और संभाजी महाराज की आलोचना करने वाली आजमी की टिप्पणियां एक विधानसभा के सदस्य को शोभा नहीं देती हैं और यह विधानसभा का अपमान है।’’ निलंबन का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। सपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल के दौरान भारत की सीमा अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमा) तक पहुंच गई थी। 

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha Bora का आरोप: धर्म और राम मंदिर के नाम पर अयोध्या के निवासियों को हुआ भारी नुकसान

नवजात की मौत पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगी स्वास्थ्य कार्ययोजना

CRPF ने DIG बिधान चंद्र पात्रा का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस लिया

Katie Mack की शानदार पारी से Australia A ने India A को 30 रन से हराया, शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त