Akhilesh Yadav का दावा, BJP का होने जा रहा सफाया, 140 सीटों के लिए तरस जाएगी भगवा पार्टी

By अंकित सिंह | May 22, 2024

समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 140 सीटों के लिए तरसाएगी। पूर्व सीएम ने यह बयान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक चुनावी रैली के बाद दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ जो वोटिंग शुरू हुई है वो पूर्वांचल चुनाव होने तक जारी रहेगी और सातवां चरण खत्म होते-होते बीजेपी का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें 140 सीटों के लिए तरसाएगी। इसके साध ही उन्होंने दावा किया कि एयरपोर्ट, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आदि का निर्माण समाजवादी पार्टी का काम है। 

इसे भी पढ़ें: Etawah Lok Sabha Seat: समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है इटावा, हैट्रिक लगाने पर भाजपा की नजर

भगदड़ जैसी स्थिति के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रित किया। जैसे ही यादव ने लोगों को संबोधित करना शुरू किया, भीड़ बेकाबू हो गयी। सार्वजनिक रैली लालगंज लोकसभा सीट पर सपा उम्मीदवार के लिए आयोजित की जा रही थी, जिसे श्री यादव की पार्टी 2004 में दरोगा प्रसाद की सफलता के बाद पहली बार जीतने की कोशिश कर रही है। 2019 में यह सीट मायावती की बहुजन समाज पार्टी से संगीता आज़ाद ने जीती थी। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भाजपा की नीलम सोनकर और बसपा की इंदु चौधरी के खिलाफ के खिलाफ सपा ने दरोगा प्रसाद को मैदान में उतारा है।

प्रमुख खबरें

IRDAI Distribution Reforms | बीमा खरीदना होगा आसान और सुरक्षित! IRDAI ने बनाए नए नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा

CEC और EC चयन पैनल में LoP की मौजूदगी महज दिखावा, Supreme Court में बोले Justice Datta

Sam Altman और Dario Amodei की UN से अपील, AI के विकास पर बने वैश्विक सुरक्षा नियम

IIT Bombay छात्र Sahil Wakode की मौत पर Rahul Gandhi ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा